आज हमारे S.D college नरवाना की विश्व विख्यात बेटियों की सांग की टीम ने पंडित श्री मांगे राम जी द्वारा रचित सांग जमल फत्ता सांग की प्रस्तुति दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ में दी। आज हमारी सांग की टीम एक जागरूक अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, संस्कार बचाओ, संस्कृति बचाओ आदि के का संदेश जन जन को देकर अपना विशेष योगदान दे रही है। हमारे महाविद्यालय के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि चंडीगढ़ में निवास माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी जी से टीम की मुलाकात बहुत ही अच्छे से हुई। माननीय मंत्री महोदय जी ने बेटियों को अपना विशेष आशीर्वाद दिया ओर भविष्य के लिए अपना मार्गदर्शन किया ।
Copyright © S.D. Mahila Mahavidyalaya. All Rights Reserved.
Designed by MyDL Website Builder Digital Partner DishaLive Group