स्पोर्ट्स की ओवरऑल ट्रॉफी एसडी कॉलेज के नाम 🏆🏆🏆🏆🏆🏆
महाविद्यालय की खिलाड़ी छात्राओं को मिला 936100 का नगद पुरस्कार।
CRSU जींद में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे कुलपति महोदय के द्वारा सत्र 2023-24 , 2024-25 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।हमारे महाविद्यालय की नेशनल स्टाइल कब्बड्डी,सर्किल स्टाइल कब्बड्डी, हैंडबाल, रेसलिंग , खोखो की टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।सोनिया ने 2023-24 साल में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय की मैडम मनीषा नैन को जो कि टीम मैनेजर रही हैं उन्हें भी कुलपति के द्वारा सम्मानित किया गया और हमारे महाविद्यालय की टीम ने लगातार कई सालों से स्पोर्ट्स की ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।इतनी बड़ी जीत पर मैं अपनी व अपने पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से मैडम मनीषा व सभी छात्राओं को बहुत बहुत बधाई।
Copyright © S.D. Mahila Mahavidyalaya. All Rights Reserved.
Designed by MyDL Website Builder Digital Partner DishaLive Group